देवाल। बच्चों को साइकिलिंग, पर्वतारोहण सहित अन्य एथेलिटिक्स की गतिविधियां सिखाने के लिए मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली में ईको एडवेंचर पार्क की स्थापना की है। यहां बीते 41 दिनों में 500 बच्चों की ओर से 3111 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे भी जा चुके हैं जिसमें औषधीय पौधे भी शामिल हैं। यह पार्क करीब ढाई हेक्टेयर में स्थापित किया जा रहा है।
मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि यहां वन विभाग के सहयोग से एडवेंचर पार्क की स्थापना की जा रही है। हरेला पर्व पर क्लब ने तीन हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य लिया गया था जिसे अब पूरा कर लिया गया है। क्लब क्षेत्र के गांवों के बच्चों को अल्ट्राधावक, साइकिलिस्ट, पर्वतारोहण, साहसिक खेल, आत्मरक्षा, कंप्यूटर, संगीत आदि विषयों का नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। पौधरोपण में वन विभाग के केदार पुराहित, बलवीर सिंह, प्रदीप सिंह, बलवंत सिंह, प्रधान आनंद बिष्ट, कलावती, अंशु, सीता, भारती, अंजू, नेहा, सीमा, भागीरथी आदि मौजूद रहे। संवाद