चमोली जनपद में बृहस्पतिवार को भी बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया है। बुधवार रात को भी करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई।
बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सामान्य हो गया था और धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। शाम तक निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई।