कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज सिलंगी में बृहस्पतिवार को राइंका लंगासू, जूनियर हाईस्कूल उमट्टा और राइंका सिलंगी की स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। साथ ही विधायक की ओर से तीनों स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं में सुविधाएं जुटाने के लिए धनराशि दी गई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में कर्णप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत काफी कार्य किए चुके हैं। स्मार्ट क्लास के लिए विद्यालय में 50 इंच की टीवी लगाकर सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। कहा कि वर्चुअल क्लास चलाने के लिए विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने जिला योजना से स्वीकृति दी थी और इस धनराशि से विद्यालय भवन बनने वाला है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डीएस नेगी, जिपंस बृजेश बिष्ट, पूर्व जिपंस देवेंद्र नेगी, जयकृत बिष्ट, राकेश नेगी, प्रीतम नेगी, सुरेंद्र पुंडीर और बीईओ कैना चौहान आदि मौजूद थे।