फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चार छात्रों का जूनियर इंजीनियर पद पर चयन

Thu, 11 Jul 2024 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। बीटेक कॉलेज गोपेश्वर के चार छात्रों का जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता परीक्षा 2023 में यह छात्र चयनित हुए हैं। सिविल इंजीनियरिंग के इन छात्रों के चयन से संस्थान में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर कॉलेज के छात्र शुभ पांडेय और मेघा का पेयजल निगम में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। जबकि अभिषेक राणा और मनोज नाथ लोनिवि में जूनियर इंजीनियर बने हैं। कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि व्यक्तिगत समर्पण के साथ ही संस्थान की शिक्षा की गुणवत्ता को भी दर्शाती है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के इंचार्ज आलोक भट्ट ने कहा कि यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें