फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 11 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन

Tue, 12 Dec 2023 10:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

31वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन
125 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडल किए प्रस्तुत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। 31वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये बाल वैज्ञानिक 16 से 20 दिसंबर तक विज्ञान धाम झाझरा देहरादून में अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बाल वैज्ञानिकों को रचनात्मक गतिविधियों में हमेशा आगे रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाल वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रिमोट सेंसिंग जैसे आधुनिक विज्ञान की ओर भी ध्यान दें। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक राजेंद्र थपलियाल ने बताया कि इस आयोजन में नौ ब्लॉक के 125 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया जबकि 40 से अधिक मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। बाल विज्ञान कांग्रेस में जान्हवी, रोहित भंडारी, निकिता, स्नेहलता, प्रिंसी पांडे, आद्रिका, प्रिंस रावत, युतिका, निधि, प्रिंसा और आरुषी का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के संस्थापक राकेश गैरोला, प्रधानाचार्य आशीष भट्ट, सह समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत, संजय पुरोहित, टीएस रावत, ओपी पुरोहित, रेखा कंडेरी, गीता डिमरी आदि मौजूद रहे। संचालन सुशीला भट्ट और अकादमिक समन्वयक यशपाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें