फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सेल्समेन ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

Sun, 29 Sep 2024 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहा-एक कान से सुनना भी हुआ बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उर्गम घाटी में अवैध रूप से पहुंचाई जा रही अंग्रेजी शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का आरोप है कि पुलिस के कुछ कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसका एक कान सुन्न हो गया। अब उसे सुनाई भी नहीं दे रहा है। साथियों की ओर से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पीपलकोटी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में काम करने वाले सेल्समेन केशर सिंह राणा ने कहा कि 28 सितंबर की रात को वे उर्गम घाटी जा रहे थे। उनके आगे से एक और वाहन जा रहा था जिसमें नौ पेटी अंग्रेजी शराब थी। रात करीब दो बजे हेलंग पुल पर पुलिस टीम ने उन्हें रोका और आगे जा रहे वाहन के बारे में जानकारी मांगी। उस वाहन का चालक पुलिस को देख वाहन छोड़कर भाग गया लेकिन पुलिस टीम ने उनके साथ मारपीट कर दी। उसका आरोप है कि पुलिस के कुछ कर्मियों ने पीठ, सिर, पेट और मुंह पर लात, घुसों से मारा जिससे वह बेसुध होकर नीचे जमीन पर गिर गया। उसके साथी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। इधर, ज्योतिर्मठ के थानाध्यक्ष राकेश भट्ट का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई में शराब की पेटियां बरामद की हैं जबकि मारपीट की बात झूठी है। युवक के साथ कोई मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें