फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्तियों के विरोध में हंगामा

विज्ञापन
गोपेश्वर विकास भवन के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने साक्षात्कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। यहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच करीब आधा घंटे तक धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

अगस्त में जिला स्वास्थ्य विभाग ने देहरादून की टीएनएम कंपनी को जनपद में एएनएम के 16 और स्टाफ नर्स के दो पदों की डिमांड भेजी थी। इस पर कंपनी की ओर से पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि 18 पदों के लिए कंपनी को 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ 40 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया है।
यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इन नियुक्तियों में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पात्र अभ्यर्थियों को छोड़कर अपने चहेतों को नियुक्ति दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने विभाग भवन सभागार में जाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें गेट से आगे जाने नहीं दिया। इस पर वे वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में थाना गोपेश्वर के वाहन से कार्यकर्ताओं को थाने लाया गया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इधर, सीएमओ डा. केके अग्रवाल ने बताया कि टीएनएम कंपनी ने 14 पदों के लिए 40 अभ्यर्थियों की ही सूची दी है। मंगलवार को चयन कमेटी की ओर से साक्षात्कार लिया गया। सभी नियुक्तियां नियमानुसार हो रही हैं। इस मौके पर पीसीसी सदस्य व कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद नेगी, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष विपिन फरस्वाण, संदीप खनेड़ा, रोहित फरस्वाण, नितिन नेगी, रोहित कुमार, सुमित, सचिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें