फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पहाड़ों में उमड़े पर्यटक, वाहनों के दबाव से हांफी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक लोहाजंग और बेनीताल पहुंच रहे हैं। सड़क पर वाहनों के दबाव और अड़ी-तिरछी खड़ी गाड़ियों के कारण पर्यटकों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है। शनिवार को सिमली रोड पर पर्यटक आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन




कर्णप्रयाग चमोली जिले का केंद्र बिंदु है। नए साल के आगमन पर चमोली जिले के पर्यटन स्थलों में जाने के लिए कर्णप्रयाग में पर्यटकों की भीड़ जुटती है। नगर के आवासीय क्षेत्राें में पार्किंग न होने के कारण लोग सड़कों के किनारे ही अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है।

शनिवार को रानीखेत रोड़ पर सुभाषनगर सांकरी पुल के पास करीब आधे घंटे तक कई वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ एक किलाेमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मुश्किल से जाम खुलवाया। यही हाल उमा देवी तिराहे पर भी है। यहां कनखुल टैक्सी स्टैंड के पास सड़क संकरी होने से दोनों तरफ लगातार जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्णप्रयाग की यातायात व्यवस्था बदहाल बनी है। कई बार पुलिस व प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी यातायात प्लान नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन




वहीं, एसडीएम संतोष पांडेय ने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। एसपी रेखा यादव ने कहा कि तुरंत अधिकारियों को निर्देश जारी कर जाम की समस्या से निपटने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें