फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदानगर को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत नंदानगर की त्रैमासिक बैठक में नंदानगर को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख भारती देवी की ओर से रखे गए इस प्रस्ताव का सदन में सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
विज्ञापन

शनिवार को नंदानगर के विकासखंड सभागार में प्रमुख भारती देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने नाराजगी जताई कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों में प्रस्ताव तो पारित होते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाती। इसी दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख की किसी टिप्पणी को लेकर भी सदस्यों ने आक्रोश जताया। कई सदस्य सदन को छोड़कर जाने लगे। बाद में ब्लॉक प्रमुख के हस्तक्षेप पर वे चर्चा के लिए मान गए।
घूनी के प्रधान लखपत सिंह ने राजकीय हाईस्कूल चौनघाट में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की तैनाती की मांग उठाई। प्रधान गजेंद्र सिंह ने निजी विद्यालयों की मनमानी की शिकायत की। प्रधान रघुवीर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में एक्स-रे मशीन और टेक्नीशियन की तैनाती की मांग की। मोख तल्ला के प्रधान सुमेर सिंह ने गांव में दो माह से पानी नहीं आने की बात रखी। ब्लॉक प्रमुख भारती देवी ने सभी गांवों के क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को बदलवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख अव्वल सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख भीत सिंह, नायब तहसीलदार आरके देवली, खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें