फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग में आयोजित भारतीय महिला शक्ति ट्रस्ट की गोष्ठी में पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोगार के अवसर पैदा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जगदीश वैष्णव ने महिलाओं को रोजगारपरक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं।
ट्रस्ट के संस्थापक दुलाल मुखर्जी ने कहा कि कई असहाय परिवारों की सहायता के लिए ट्रस्ट हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने चमोली जनपद में कार्य कर रहे सदस्यों को पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राज्य समन्वयक हरीश राणा ने कहा कि सरकार भी महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूती देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इस मौके पर जिला समन्वयक भगवती देवी, ममता राणा और पूजा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें