फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्क्रपर पर खुली छोड़ दी सरिया, गदेरों में नहीं बनाए कॉजवे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। वेनीताल को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण के तहत विभाग ने डामरीकरण तो किया है लेकिन स्क्रपर पर सरिया खुली छोड़ दिया है। जिससे हादसों की संभावना बनी है। यही नहीं सड़कों पर आने वाले गदेरों में कॉजवे नहीं बनाने से कई जगह इन बरसाती गदेरों ने सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विकासखंड के पर्यटक स्थल वेनीताल सहित बणगांव, चूलाकोट, रतूड़ा, खंडूड़ा, धारकोट, स्वर्का, घंडियाल, एरवाड़ी, सिमतोली आदि गांवों को जोड़ने के नैनीताल हाईवे पर सिरोली से वेनीताल के लिए 26 किमी सड़क लोनिवि कर्णप्रयाग के पास है।
विज्ञापन

बीते फरवरी में यहां विभाग ने सुधारीकरण कार्य किया। इस इस दौरान केदारूखाल के नजदीक एक स्क्रपर को लंबे समय से आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया। वहीं खंडूडा से वेनीताल तक करीब 10 से अधिक जगहों पर बरसाती नालों से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां आते जाते कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हो रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, हेमंत सेमवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख अनीता सेमवाल आदि ने कहा कि सड़कों पर नालियां और गदेरों में कॉजवे बनते तो न सड़क क्षतिग्रस्त नहीं होती।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन लाल वर्मा ने बताया कि वेनीताल मार्ग पर कॉजवे बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन स्वीकृत नहीं हुआ। जबकि स्क्रपर आधा अधूरा छोड़ने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें