फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यूकेडी के आश्वासन पर तीर्थपुरोहितों का धरना स्थगित

Thu, 19 Oct 2023 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ में यूकेडी के प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन पर तीर्
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह ने आंदोलनकारियों से की मुलाकात
राम किशोर ध्यानी ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर यूकेडी की सदस्यता ली
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ में मास्टर प्लान से प्रभावित तीर्थ पुरोहित विभिन्न मांगों को लेकर 99 दिनों से धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने तीर्थ पुरोहितों से बात की और उनके आश्वासन पर तीर्थपुरोहितों ने धरना स्थगित कर दिया। साथ ही धरने का नेतृत्व कर रहे राम किशोर ध्यानी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ अन्य लोगों ने भी यूकेडी की सदस्यता ली।
विज्ञापन

तीर्थपुरोहित भवन के बदले भवन देने, बदरीनाथ के मूल स्वरूप को बनाए रखने समेत कई मांगों को लेकर बदरीनाथ धाम में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की। कहा कि यूकेडी उनकी मांगों को लेकर जमीनी स्तर से लेकर कानूनी स्तर तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। हम हर मोर्चे पर तीर्थ पुरोहितों के साथ खड़े हैं। इस दौरान रामकिशोर ध्यानी, हीरालाल कोटियाल, सिद्धार्थ पालीवाल, विनय टोडरिया, किशनपाल ध्यानी सहित अन्य लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विजयंत निजवाला, बृजमोहन सजवाण, जवाहरलाल भट्ट, अर्जुन नेगी, ध्यान सिंह और अनूप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें