फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वरोजगार की जानकारी दी

Thu, 19 Oct 2023 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। ब्लॉक सभागार में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण क्षमता कौशल विकास योजना के तहत एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक पारुल शर्मा व सुरेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को सिलाई, कढ़ाई, होटल मैनेजमेंट, माइक्रो फाइनेंस की जानकारी दी। कहा कि युवाओं को इन क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, आजीविका स्वंय सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, बीडीओ पन्ना लाल, परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, आनंद, युद्धवीर, ज्येष्ठ उपप्रमुख पूरण सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य, ब्लॉक प्रबंधक मयंक पंत, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सरिता राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें