फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दूसरे दिन भी नहीं हुआ परियोजना का काम

Sun, 10 Mar 2024 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का काम बंद रखा। ग्रामीण परियोजना की निर्मादायी संस्था एचसीसी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण चारा पत्ती का मुआवजा देने, प्रभावितों को रोजगार देने सहित 21 मांगों को लेकर शनिवार से आंदोलित हैं। हेलंग, सलूड-डुंग्रा, डुंग्री और बरोसी के ग्रामीणों ने रविवार को भी धरना जारी रखते हुए परियोजना का काम नहीं होने दिया। वहीं दो दिन से परियोजना का काम नहीं होने से कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान हेलंग के सरपंच प्रदीप भंडारी, डुंग्री के प्रधान दिगंवर सिंह, गुड्डू लाल, कपिल कुंवर, मधु देवी, लज्जू देवी, शोभा देवी, सीमा देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें