फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैतोलीखाल में राजकीय शौर्य महोत्सव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खैतोलीखाल में 23 से 25 नवंबर तक होने वाले प्रथम विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह नेगी राजकीय शौर्य महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के सफल संचालन के लिए एसडीएम थराली की अध्यक्षता में मेला समिति का गठन किया गया। वार मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष लखपत नेगी को समिति का उपाध्यक्ष, गंभीर नेगी को सचिव, सुदर्शन नेगी को सहसचिव व चंद्रमोहन जोशी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

डॉ. हरपाल नेगी और कर्नल डीएस बर्त्वाल को समिति का सदस्य बनाया गया। सचिव गंभीर नेगी ने बताया कि 23 नवंबर को सीएम वीसी दरवान सिंह नेगी शौर्य महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। महोत्सव में बहुउद्देश्यीय शिविर के आयोजन के अलावा विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगेंगे। रंगारंग कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता तथा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें