गोपेश्वर। ईवीएम और वीवीपैड जमा कराने के लिए पीजी कॉलेज गोपेश्वर को स्ट्राॅग रूम बनाया गया है। यहां मतदान सामग्री जमा करने में तैनात मतदान कर्मी ओम प्रकाश खाली सड़क से नीचे पाेस्टऑफिस परिसर में जा गिरा जिससे कर्मी के रीढ़ की हड्डी फैक्चर हो गई। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने घायल कर्मी को उठाकर निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना शुक्रवार रात को तब हुई जब पोलिंग पार्टियां ईवीएम व वीवीपैड मशीनों को लेकर पीजी कॉलेज में पहुंच रही थीं। घायल कर्मी ओम प्रकाश खाली ने बताया कि वह बाथरूम जा रहा था, उसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई और अंधेरे में वह सड़क के पुश्ते से नीचे पोस्टऑफिस परिसर में गिर गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि कर्मी के रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हुई है। उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। संवाद