फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
बदरीनाथ धाम कूच के दौरान पांडुकेश्वर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर बदरीनाथ जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पांडुकेश्वर में रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस उन्हें गोविंदघाट थाने ले आई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कप्रवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बदरीनाथ कूच किया। दोपहर करीब एक बजे कार्यकर्ता पांडुकेश्वर पहुंचे, जहां पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग लगा रखी थी। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। विरोध बढ़ता देख पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को गोविंदघाट थाने ले आई। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया।
इस दौरान विनोद कप्रवाण ने कहा कि स्थानीय लोगों को भी बदरीनाथ नहीं जाने दिया जा रहा है। यात्रा का मामला हाईकोर्ट में सरकार की लापरवाही से लटका हुआ है। उन्होंने यात्रा शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान आप कार्यकर्ता भगवती प्रसाद मैंदोली, अनूप पंवार, अनुज चौहान, कुलदीप नेगी, सूरज गड़िया, देवेश राणा, मनोज, अशोक शाह, अनुराग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें