फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर के एक गांव के 23 साल की युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। गिरफ्तारी के लिए राजस्व विभाग की टीम आरोपी के गांव गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


14 अक्तूबर को युवती का शव जंगल में मिला था। युवती के पिता ने गांव के एक व्यक्ति पर उनकी पुत्री की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।

देवाल के कानूनगो एसएस नेगी ने बताया कि शनिवार को आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नायब तहसीलदार अर्जुन बिष्ट ओर देवाल के पुलिस चौकी प्रभारी विनोद चौरसिया टीम के साथ आरोपी की तलाश में रवाना हो गए हैं। घटनास्थल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं होने से टीम से संपर्क नहीं हो पा रहा है। टीम के पहुंचने पर ही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग ने दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश
गोपेश्वर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान ने थराली क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुष्पा पासवान ने बताया कि थराली तहसील निवासी एक व्यक्ति ने उनको शिकायत दी थी कि बीते 14 सितंबर को उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई थी, जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने थराली एसडीएम से बात कर मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि मामला राजस्व पुलिस को सौंप दिया गया है। एसपी चमोली से बात कर मामले में तेजी से जांच करते हुए आरोपियों को पकड़वाने के लिए कहा गया। कहा कि महिलाओं पर बढ़ते आराधों को रोकने लिए जरूरी है कि ऐसे मामलों की तेजी से जांच कर दोषी को सजा दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें