फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों की पुलिया बनाकर वाहन कर रहे पार

Fri, 29 Jan 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खेता मोटर मार्ग पर चार साल में एक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


यही नहीं मोटर मार्ग की दयनीय हालात दुर्घटनाओं को भी न्योता दे रही है।

ऐसे में मेलखेत गदेरे में नालों से वाहनों को पार करने के लिए डंडों से पुलिया बनाई गई है, जिसमें कभी भी हादसा हो सकता है। अब ग्रामीणों ने एक फरवरी को तहसील कार्यालय में घेराव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



पीएमजीएसवाई के तहत विभाग ने इस मार्ग पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन मार्ग की स्थिति दयनीय बनी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा जोशी, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू आदि ने कहा कि पीएमजीएसवाई मेलखेत गदेरे में चार साल से लोह सेतु का निर्माण कर रहा है, लेकिन पुल अभी तक नहीं बना।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने इस मार्ग की खस्ताहालत के लिए विभाग को जिम्मेदार बताते हुए सीएम को जांच करने का ज्ञापन भेजा।

 वहीं विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपी गुप्ता ने बताया कि दो दिन पूर्व किए गए निरीक्षण के दौरान देवाल-खेता मोटर मार्ग कई जगह दयनीय था।

इसे ठीक करने के लिए संबंधित ठेकेदार को कहा गया है, जबकि अप्रैल तक पुल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें