वर्ष 2009 में करोड़ों की लागत से स्थापित विद्युत सब स्टेशन सिमली पिटकुल की लापरवाही से बदहाल है।
सात वर्षों में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन सिमली से बिजली सप्लाई शुरू ही नहीं हो पाई है।
जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, शैलेंद्र प्रसाद और अशोक डिमरी आदि ने बताया कि जनपद चमोली की बिजली आपूर्ति व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कर्णप्रयाग ब्लाक के सिमली में वर्ष 2003 में 132 केवी के विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति मिली थी।
वर्ष 2009 में सब स्टेशन को ऊर्जा निगम के पिटकुल को हस्तांतरित कर दो अवर अभियंता, एक ऑपरेटर तथा चार संविदा के सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई थी, लेकिन राज्य सरकार इस विद्युत सब स्टेशन से बिजली सप्लाई नहीं करा पाया। अब इस सब स्टेशन में झाड़ियां जमी हैं।
पिटकुल के अवर अभियंता विद्यादत्त ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन सिमली से चमोली जिले के विद्युत सब स्टेशनों को जोड़ने के लिए बिजली लाइनें बिछाने का काम चल रहा है।
शीघ्र कार्य पूरा कर दिया जाएगा। सब स्टेशन में उगी झाड़ियों को कटवाने के लिए बजट का अभाव है। बजट आने पर झाड़ियां कटवा दी जाएंगी।