फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पोखरी की टीम बनी क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

Tue, 06 Feb 2024 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नागसनी नगरासू को हराया
विज्ञापन

विजेता टीम को 51000 और उपविजेता टीम को 31000 रुपये की पुरस्कार राशि दी
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। खेल मैदान में एक माह से चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नागसनी नगरासू और ब्लू स्टार पोखरी की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में ब्लू स्टार पोखरी की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को 51000 और उपविजेता टीम को 31000 रुपये की पुरस्कार राशि और ट्राॅफी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को टॉस जीतकर पोखरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 157 रन बनाए। बल्लेबाज विजय ने 38 और प्रशांत ने 27 रन बनाए। नगरासू की टीम के गेंदबाज संजय ने तीन, गिरीश व अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागसनी नगरासू की टीम बीस ओवरों में 153 रन ही बना पाई। बल्लेबाज अनुराग राणा ने 76 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। पोखरी की टीम के गेंदबाज आदित्य, शिवम व आकाश ने दो-दो विकेट लिए। जबकि मैन ऑफ द सीरीज प्रदीप रहे। स्कोरर सूरज व कृष्णा, कमेंट्रेटर मोहित सती व नवीन रावत रहे। टूर्नामेंट के बेस्ट विकेट कीपर अनुराग राणा, बेस्ट बल्लेबाज पवन चौकियाल, बेस्ट गेंदबाज संजय नेगी चुने गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, टूर्नामेंट के संरक्षक विपुल रावत, कमलकांत कांडपाल, डीओ युवा कल्याण दीपक बिष्ट, आयोजक समिति एनएससीए के अध्यक्ष पवन भंडारी, ऋषि प्रसाद शैली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें