फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयगति रुकने से तीर्थयात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए बंगलूरू के एक तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बेंगलुरु निवासी विटल सेसा शेठी (71 साल) बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। हनुमान चट्टी के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

घायल महिला तीर्थयात्री को अस्पताल में कराया भर्ती
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में चमोली पुलिस तीर्थयात्रियों के लिए मददगार साबित हो रही है। शुक्रवार को बंगलूरू की एक महिला तीर्थयात्री पदमा देवी (68) सिंह द्वार की सीढ़ियों पर अचानक गिर गई और उनके नाक, मुंह से खून आने लगा। यहां तैनात पुलिस जवान पंकज बेलवाल तत्काल महिला तीर्थयात्री को उठाकर उपचार के लिए विवेकानंद चिकित्सालय ले गए। यहां तीर्थयात्री का उपचार कराया गया, जिसके बाद तीर्थयात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस कर्मी यात्रा सुरक्षा के साथ ही तीर्थयात्रियों की सेवाभाव में भी लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें