फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी में शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव पर भड़के लोग

Sun, 07 Apr 2024 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं बोलीं, दुकान खुली तो किया जाएगा आंदोलन
विज्ञापन

कहा-आस्था का केंद्र है आदिबदरी, तीर्थाटन पर पड़ेगा बुरा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। तहसील मुख्यालय पर अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने के प्रस्ताव की सूचना पर महिलाओं और लोगों ने नाराजगी जताई। महिलाओं ने कहा यदि यहां शराब की दुकान खोली गई तो आंदोलन किया जाएगा। कहा कि आदिबदरी पंच बदरियों में से एक है। यहां वर्ष भर श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यदि यहां शराब की दुकान खुलेगी तो आस्था के साथ खिलवाड़ होगा और तीर्थाटन पर भी बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ढमकर नवीन बहुगुणा ने आदिबदरी क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने को दुर्भाग्यशाली बताया। ममंद जुलगढ़ माधुरी रावत ने कहा कि जनता क्षेत्र में एलोपैथिक अस्पताल, डिग्री काॅलेज, आईटीआई, तहसील में सुविधाओं की मांग कर रही है लेकिन सुविधाओं के बजाय यहां शराब की दुकान खोली जा रही है। नगली पूर्व ममंद अध्यक्ष कलावती देवी, आदिबदरी मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, पूर्व अध्यक्ष विजयेश नवानी, भलसों के प्रधान नवीन खंडूड़ी, आदिबदरी के प्रधान यशवंत खंडूड़ी, नगली के प्रधान मनोज कुंवर, चंद्र प्रकाश बहुगुणा, नरेश बरमोला, कलम कोहली, सुरेंद्र चाकर ने भी शराब की दुकान खोले जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। वहीं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह ने बताया है कि आदिबदरी क्षेत्र में विभाग की ओर से शराब की दुकान खोलने का अभी केवल प्रस्ताव है। अभी स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें