फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का दरवाजा खोला और पिंडर नदी में लगा दी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तुंगेश्वर गांव के एक बीमार को परिजन अस्पताल दिखाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान थराली पुल पर जाम लग गया और बीमार व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोलकर पिंडर नदी में छलांग लगा दी। जब तक परिजन उसे बचा पाते तब तक वह काफी दूर बह चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। खोज के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के तुंगेश्वर गांव का संजय सिंह (42) कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। परिजन उसे इलाज के लिए देहरादून ले जा रहे थे, लेकिन थराली से सुनला तक पहुंचने के बाद उसने देहरादून जाने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे थराली अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में दिखाने के बाद जब परिजन उसे लेकर घर लौट रहे थे तो थराली पुल पर जाम लग गया। इसी बीच करीब दोपहर 12 उसने कार का दरवाजा खोला और पुल से नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे नदी में कुछ दूर बहते हुए देखा। उसके बाद वह आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस थराली ने नदी के किनारे-किनारे नारायणबगड़ तक खोज की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। खोज के लिए अब एसडीआरएफ को भी बुला लिया गया है। उन्होंने बताया कि संजय सिंह की तुंगेश्वर में दुकान है। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें