फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने ली सेवा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में प्रथम वर्ष की प्रशिक्षणार्थी छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षणार्थी छात्राओं, चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने जिला अस्पताल में अपनी परवाह न करते हुए मरीजों की देखभाल की। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज का संचालन होने से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार युवा-युवतियों को अपने शहर में ही नर्सिंग कोर्स करने का मौका मिल रहा है। प्राचार्य डा. ममता कप्रवाण ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद नर्सिंग की प्रशिक्षणार्थी छात्राओं की तीन माह तक पढ़ाई होती है, उसके बाद वे जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का निर्वहन करती हैं। इस मौके पर सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल, डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत सहित कई मौजूद थे।
स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा सम्मानित
नर्सिंग कॉलेज से पास आउट छात्रा कविता ने पूरे उत्तराखंड में उच्च स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य डा. ममता कप्रवाण ने कहा कि कविता की उपलब्धि कॉलेज प्रबंधन के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें