फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 100 मीटर दौड़ में नवीन और खुशबू ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राजकीय नर्सिंग कॉलेज की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय नर्सिंग कॉलेज चमोली के पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता में 170 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं को चार ग्रुप ग्रीन हाउस, पर्पल पैंथर, येलो हाउस और ब्लू हाउस में विभाजित किया गया है।
पहले दिन आयोजित प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग में नवीन, खुशबू प्रथम और अभिषेक, आयशा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 200 मीटर दौड़ में रचित, ईशा प्रथम तथा आयुष, नेहा कालूरा ने दूसरा स्थान पाया। रिले रेस में ग्रीन हाउस प्रथम और ब्लू हाउस द्वितीय, लंबी कूद में तम्मना प्रथम व गुंजन द्वितीय, गोला फेंक में आशु सेनी, दीपशिखा प्रथम रहे। इससे पूर्व गोपेश्वर के खेल मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग डॉ. हिमानी वैष्णव और रिटायर्ड विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी ने उद्घाटन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर कार्य करती है मेडिकल और नर्सिंग टीम : विंग कमांडर बख्शी
गोपेश्वर। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी ने नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मेडिकल और नर्सिंग की टीमें बेहतर कार्य कर रही हैं। सेना के भीतर भी मेडिकल और नर्सिंग की टीम सबसे आगे रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें