फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नैनो क्रिएटर पीयूष पहुंचे बमौथ गांव

Wed, 19 Jun 2024 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बीते मार्च माह में नैनो क्रिएटिव अवार्ड से सम्मानित होने वाले बमौथ गांव के पीयूष पुरोहित पहली बार अपने गांव पहुंचे। पीयूष का पीपलचौंरा चौक पर स्वागत किया गया। इस दौरान पीयूष ने चमोली जिले के कई धार्मिक स्थलों के वीडियो शूट किए। जल्द अब ये वीडियो नैनो क्रिएटर के माध्यम से देश और दुनिया के लोग देख सकेंगे।
विज्ञापन

बमौथ गांव के शिक्षक नागेंद्र प्रसाद पुरोहित के छोटे बेटे पीयूष पुरोहित (20) को मार्च माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैनो क्रिएटर अवार्ड का सम्मान दिया था। पीयूष उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और स्थलों पहाड़ की जीवन शैली से जुड़े वीडियो बनाते हैं। पीयूष का पीपलचौंरा चौक में स्वागत किया। इस दौरान पूर्व शिक्षक धन सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, विजय भट्ट, रोहित नेगी, अंशुल भट्ट, विपुल भट्ट आदि ने कहा कि पीयूष ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पीयूष पुरोहित ने बताया कि उन्होंने कार्तिक स्वामी, सिमली का सिद्धपीठ चंडिका देवी मंदिर, चांदपुर गढ़ी का किला और आदिबदरी मंदिर समूह के वीडियो शूट किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें