पोखरी में विधायक महेंद्र भट्ट ने किया खंना-पैणी-कुजासू सड़क का लोकार्पण।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने 11.50 किमी खंना-पैणी-कुजासू मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। 540.61 लाख की लागत से निर्मित इस मोटर मार्ग के निर्माण से पोखरी क्षेत्र की करीब 10 हजार की जनता लाभान्वित होगी।
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सड़क की सुविधा देना सरकार का लक्ष्य है। जिन गांवों में सड़क नहीं पहुंची है, वहां चालू सत्र में ही सड़क पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। खंना-पैणी-कुजासू सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा होगी। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान विजय, अनीता देवी, पीएमजीएसवाई के ईई परशुराम चमोला, एई सत्यपाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, अवधेष रावत, ताजवर राणा, राकेश, बलवीर राणा, लक्ष्मण सिंह, भगत कंडारी, पंकज तिवारी, मातबर सिंह और पंकज सिंह आदि मौजूद थे।