फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में मास्टर प्लान का काम रोका

Tue, 10 Oct 2023 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीश पंडा पंचायत ने पौराणिक स्थलों को क्षति पहुंचाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। महायोजना मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में अलकनंदा में पौराणिक नृसिंह शिला के आसपास पत्थर तोड़ने और जेसीबी से काम चल रहा है। बदरीश पंडा पंचायत ने मास्टर प्लान के कार्यों के तहत धाम में पौराणिक स्थलों को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए काम रोक दिया। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा और कार्यदायी संस्था को इस तरह से कार्य करने पर रोक लगाने की मांग की। कहा यदि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मोबाइल पर बात कर मामले की जानकारी दी। बदरीश पंचायत के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने कहा कि मास्टर प्लान के कार्यों के दौरान आश्वासन दिया गया था कि धाम में पौराणिक स्थलों व संपदाओं को सुरक्षित रखा जाएगा लेकिन कार्यदायी संस्था इसकी अनदेखी कर रही है। सोमवार को बदरीनाथ धाम में नृसिंह शिला को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। इस तरह की कार्रवाई का बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, पंडा पंचायत के सदस्य प्रमोद नारायण, अखिलेश टोडरिया, संतोष ध्यानी, साराभाई आदि ने विरोध जताया। बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि जिला प्रशासन से पूर्व में मांग की गई थी कि कार्यों की देखरेख के लिए किसी स्थानीय व्यक्ति को रखा जाए लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
- नृसिंह शिला की ओर मास्टर प्लान के कोई कार्य नहीं चल रहे हैं। यहां जेसीबी गई थी लेकिन पत्थरों को व्यवस्थित किया जा रहा था। इस संबंध में बदरीनाथ के धर्माधिकारी, रावल सहित सभी गणमान्य लोगों से बातचीत हुई है। बदरीनाथ धाम में पौराणिक स्थलों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। - अधिशासी अभियंता, लोनिवि पीआईयू, बदरीनाथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें