फोटो
जोशीमठ। नेपाल के पूर्व विदेश व वित्त मंत्री पशुपति शमशेर जंग बहादुर राणा ने परिवार के साथ बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में नेपाल के राजनीतिज्ञ का बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने स्वागत किया। उनके साथ पत्नी रानी उषा राजे सिंधिया, बेटी उर्वशी राजे व लक्ष्मी देवयानी राणा मौजूद रहे। उन्होंने करीब आधा घंटे तक बदरीनाथ धाम परिसर से प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन भी किए। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से तीर्थयात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में भी जाना। संवाद