फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर संवेदनशील स्थानों को करें चिह्नित

विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से नुकसान का जायजा लेतीं एसपी श्वेता चौबे। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चारधाम यात्रा में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए एसपी चमोली श्वेता चौबे ने मंगलवार को बदरीनाथ तक हाईवे का निरीक्षण करते हुए संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही बदरीनाथ धाम में तीन से चार फीट बर्फ में पैदल चलकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों से उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अभी से प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी के मद्देनजर एसपी ने मंगलवार को चमोली से बदरीनाथ तक यातायात रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के संभावित दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र क्षेत्रपाल, पागलनाला, गुलाबकोटी, हेलंग और मारवाड़ी से बदरीनाथ के बीच साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बिरही, पीपलकोटी, टंगड़ी, मारवाड़ी तिराहा, जोशीमठ पेट्रोल पंप, गोविंद घाट, लामबगड़ स्लाइड जोन, बदरीनाथ तिराह, साकेत तिराह में अस्थायी पुलिस चौकी के लिए तैयारियों के निर्देश दिए। इस दौरान यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक, उप निरीक्षक दिगंबर उनियाल, गोविंदघाट थाना प्रभारी नरेंद्र राणा और उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया भी मौजूद रहे।
हाईवे का समय पर पूरा हो कार्य
- निरीक्षण के दौरान एसपी ने मारवाड़ी से बदरीनाथ तक हाईवे निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि निर्माणदायी संस्था को इस संबंध में पत्राचार शुरू करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के चलते यातायात बाधित न हो इसके लिए समय पर प्रयास तेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें