माणा पास साइकिलिंग यात्रा को बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार और जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बदरीनाथ का ध्वज दिखाकर रवाना किया। स्काई माउंटेनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से आयोजन किया गया।सोमवार को भारत की अंतिम सीमा माणा पास देवताल के लिए स्काई माउंटेनिंग एसोसिएशन का 70 सदस्यीय साइकिलिंग दल बदरीनाथ से रवाना हुआ। इस मौके पर बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मंदिर समिति के सदस्य भाष्कर डिमरी, यात्रा मजिस्ट्रेट सोहन सिह सैनी, विनोद डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, राजेश मेहता, विपुल डिमरी, धीरज पंचभैया, डा. हरीश गौड़ मौजूद रहे।
माणा पास साइकिलिंग यात्रा को बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार और जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बदरीनाथ का ध्वज दिखाकर रवाना किया। स्काई माउंटेनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को भारत की अंतिम सीमा माणा पास देवताल के लिए स्काई माउंटेनिंग एसोसिएशन का 70 सदस्यीय साइकिलिंग दल बदरीनाथ से रवाना हुआ। यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। बदरीनाथ धाम में यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का माल्यार्पण किया गया और उन्हें बदरीनाथ भगवान का प्रसाद भेंट किया गया। इस मौके पर बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मंदिर समिति के सदस्य भाष्कर डिमरी, यात्रा मजिस्ट्रेट सोहन सिह सैनी, विनोद डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, राजेश मेहता, विपुल डिमरी, धीरज पंचभैया, डा. हरीश गौड़ मौजूद रहे।