चमोली जिला उद्योग केंद्र की ओर से कर्णप्रयाग में स्वरोजगार शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई रही हैं। शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के तहत 13, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 23, पीएमईजीपी के तहत 17 आवेदन किए गए। उरेडा के तहत सोलर प्लांट योजना के तहत 10, उद्यान विभाग की योजनाओं के लिए 5 लोगों ने आवेदन किए। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक बदरीप्रसाद सती व अंकित चौधरी ने कहा कि इन योजनाओं में 20 से 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इस मौके पर बीडीओ डीएस रावत और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सीमा बर्तवाल मौजूद थे।