कर्णप्रयाग। लंगासू में शराब की दुकान शिफ्ट करने के लिए जमीन की नापजोख होने के बावजूद ठेका न हटाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जल्द दूसरी जगह चयनित जगह पर ठेका शिफ्ट नहीं करने पर दो अक्तूबर से प्रदर्शन की चेतावनी दी।
लंगासू में पिछले महीने आबकारी विभाग ने बदरीनाथ हाईवे किनारे मंदिर के पास शराब की दुकान खोली थी जिसके विरोध में महिलाओं ने आंदोलन किया था। लोगों के भारी दबाव और धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने शराब की दुकान मंदिर से दूर शिफ्ट करने के लिए जमीन की नापजोख की थी। जमीन की नापजोख के बावजूद शराब की दुकान शिफ्ट नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर के पास से दुकान नई जगह शिफ्ट नहीं की गई तो दो अक्तूबर से दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन पर प्रदीप कुमार, बीरेंद्रदत्त, विमला देवी, लता देवी और सविता देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद