देवाल। ब्लॉक के ऐरठा गांव के एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गदेरे में मिला। वह घर से किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे लेकिन सूचना मौत की मिली। मृतक के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ऐरठा गांव के भजन राम (62) का शव गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर ऐरठा गदेरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। मृतक भजन राम के पुत्र भवान राम ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे उनके पिता किसी की शादी में तलौर गांव के लिए घर से निकले। उनके साथ तलौर गांव के तीन अन्य लोग भी थे। उन्होंने भजन राम की मौत की सूचना उन्हें दी। भवान राम ने पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की। चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि अभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद