फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लासी सरतोली मार्ग पांच दिन से बंद, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में भूस्खलन से 41 सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोपेश्वर-कुजौं-मेकोट-कोंज पोथनी मोटर मार्ग करीब 800 मीटर हिस्सा बह गया है। जिन स्थानों पर सड़क सुचारू है, वहां भूधंसाव हो रहा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण मीलों पैदल चलकर खाद्य सामग्री अपनी पीठ पर लादकर गंतव्य को जा रहे हैं। दशोली विकास खंड के बड़ी आबादी को जोड़ने वाला लासी-सरतोली मोटर मार्ग पांच दिन से बंद पड़ा हुआ है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



13 अगस्त को अतिवृष्टि से लासी-सरतोली मोटर मार्ग जगह-जगह पर मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। लेकिन अभी तक सड़क को खोला नहीं जा सका है। मजोठी, सेमडुंग्रा, सरतोली, भतंग्याला आदि गांवों के लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। वहीं बिरही-निजमुला मोटर मार्ग भी जगह-जगह पर बंद पड़ा है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने गाड़ी गांव तक सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है। जबकि अभी पगना तक करीब 25 किमी सड़क बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें