फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेयजल लाइन टूटीं, दो किमी दूर से पानी ढो रहे 100 परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए हो रही हिल कटिंग के कारण जोशीमठ ब्लॉक के लांजी और पोखनी गांव की पेयजल लाइन के पाइप जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक माह बाद भी पेयजल लाइन दुरुस्त न करने के कारण दोनों गांवों के करीब 100 परिवार करीब दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पेयजल लाइन के सुधारीकरण कार्य के लिए जल संस्थान और पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों से कई बार कहा गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप लगाया कि दोनों विभागों के अधिकारियों में आपसी सामंजस्य न होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र पेयजल लाइन का सुधारीकरण कार्य नहीं हुआ तो तहसील और जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें