गौचर। खेल मैदान में प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों की तीन दिवसीय जनपदीय शरदकालीन और शीतकालीन खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार को शुरू हो गई है। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रथम, गैरसैंण द्वितीय और पोखरी तृतीय रहा।
शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने किया। उन्होंने जिले से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम और शिक्षकों की यूनिफार्म के लिए पार्टी के कर्णप्रयाग व थराली दोनों विधायकों से तीन लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। शुभारंभ गत वर्ष चैंपियन रहे छात्र संकित की मशाल दौड़ से हुआ। छह सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमन नारायणबगड़ ब्लॉक प्रथम और विवेक पोखरी ब्लॉक द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में तानिया गैरसैंण ब्लॉक पहले और निशा दशोली ब्लॉक दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर सीईओ कुलदीप गैरोला, डीईओ प्राथमिक शिक्षा धर्म सिंह, बीईओ केना चौहान, डाइट प्राचार्य एलएस बर्त्वाल, जिला खेल समन्वयक बीरेंद्र बिष्ट, ब्लाक समन्वयक कुलदीप रावत, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, भुवन चंद्र, दिगंबर सिंह, संजय सती आदि थे। संवाद