बरसात में हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। बुधवार को कमेड़ा और चटवापीपल भूस्खलन जोन का डीएम ने निरीक्षण किया। डीएम संदीप तिवारी ने कहा कि कमेड़ा में हाईवे के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
बदरीनाथ हाईवे पर गौचर क्षेत्र में कमेड़ा भूस्खलन जोन का जल्द ट्रीटमेंट किया जाएगा। शासन की ओर से कमेड़ा भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। फिलहाल एनएचआईडीसीएल को हाईवे के दोनों ओर खतरा संभावित क्षेत्र के चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। ताकि लोग संभल कर आवागमन कर सकें।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा एक नया भूस्खलन जोन बनकर उभरा है। बरसात में हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। बुधवार को कमेड़ा और चटवापीपल भूस्खलन जोन का डीएम ने निरीक्षण किया। डीएम संदीप तिवारी ने कहा कि कमेड़ा में हाईवे के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही एनएचआईडीसीएल को मार्ग बंद होने पर बिना किसी विलंब के जल्द से जल्द हाईवे खोलने को कहा। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए शासन ने साढ़े पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। वहीं नंदप्रयाग में हाईवे करीब आधा किमी तक भूस्खलन की जद में है।
इसका सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यहां पर ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जाएगा। डीएम ने कहा कि नंदप्रयाग में हाईवे से मलबे को तुरंत हटाया जाए। इस दौरान एसडीएम एसके पांडेय, एनएचआईडीसीएल के प्रबंधक अंकित सोलंकी आदि मौजूद रहे।