फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुण्यतिथि पर शहीद प्रकाश चंद्र को आईटीबीपी ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 10 Sep 2023 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। शहीद लांस नायक प्रकाश चंद्र डिमरी की 32वीं पुण्यतिथि पर आईटीबीपी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके पैतृक गांव के प्राथमिक विद्यालय रविग्राम में बने स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित करते हुए उन्हें गार्ड सलामी दी गई।
विज्ञापन

आईटीबीपी की 14 बटालियन में तैनात रहे प्रकाश चंद्र वर्ष 1991 में अमृतसर में बैंक ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों से लोहा लेते हुए गोलीबारी में शहीद हो गए थे। रविवार को उनकी पुण्यतिथि पर आईटीबीपी प्रथम वाहिनी सुनील के एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी पत्नी लक्ष्मी डिमरी और पुत्र आयुष डिमरी ने भी उन्हें पुष्प अर्पित किए। एसआई विनोद कुमार ने शहीद के भाई मुकेश डिमरी को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान रविग्राम के सभासद समीर डिमरी, सरपंच हर्षवर्धन भट्ट, राम नंबूरी, महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी, रेवती देवी, आशा देवी, लज्जू देवी, बीना कनवासी, रेखा देवी, आईटीबीपी के जनसंपर्क अधिकारी नायब सूबेदार उमेश डिमरी व अन्य जवान व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें