फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चुनाव के दौरान सभी सड़कों को सुचारु रखने के निर्देश

Mon, 08 Apr 2024 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पोलिंग पार्टियों के रूटचार्ट को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सड़क निर्माण संबंधी विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव के दौरान सभी सड़कों को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल परिवहन को निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियों के रूटचार्ट तुरंत संबंधित विभागों के साथ साझा करें। रूटचार्ट में जिस भी विभाग की सड़क आ रही है उसका निरीक्षण करें, जहां भी कोई दिक्कत हो उसे शीघ्र दूर किया जाए। साथ ही सिंचाई, एनएच व लोनिवि को हल्दापानी गोपेश्वर में संयुक्त निरीक्षण कर एक सप्ताह में सड़क सुचारु करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान पार्टियों को मतदेय स्थल तक पहुंचने में कहीं कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। बैठक में स्वीप के नोडल अधिकारी अभिनव शाह, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई अरविंद सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें