फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घेस में 10 को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

Mon, 08 Apr 2024 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। चमोली जिले के सीमांत गांव घेस में आगामी 10 अप्रैल को वृहद स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर का आयोजन घेस के पूर्व प्रधान व भारत चीन युद्ध के महानायक महावीर चक्र विजेता राइफलमैन स्व. जसवंत सिंह रावत एवं बलवंत सिंह बिष्ट की स्मृति में किया जा रहा है। स्व. बलवंत सिंह बिष्ट के पुत्र अर्जुन बिष्ट ने लोगों से शिविर में आकर नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। अर्जुन बिष्ट ने बताया है कि शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस रावत, महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि नौटियाल, ईएनटी स्पेशलिस्ट डाॅ. आरएस चौहान व नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर चिराग बहुगुणा जांच करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें