फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पंपिंग योजना से गांवों को नहीं जोड़ा तो लाइन बिछाने का करेंगे विरोध

Sat, 22 Nov 2025 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
पोखरी पंपिंग पेयजल योजना को लेकर आयोजित बैठक में अपनी बात रखते पंचायत प्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिलासू पंपिंग पेयजल योजना को लेकर प्रशासन व ग्रामीणों के बीच हुई बैठक रही बेनतीजा
ग्रामीण बोले, गांवों में कनेक्शन तो दिए गए लेकिन पानी का बना है संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। जिलासू-पोखरी पंपिंग पेयजल योजना निर्माण को लेकर शनिवार को आयोजित बैठक बेनतीजा रही। योजना का विरोध कर रहे 11 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनके गांवों को भी इस योजना से नहीं जोड़ा गया तो वे अपने क्षेत्र से पाइपलाइन नहीं बिछाने देंगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माने।
33 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन जिलासू-पोखरी पंपिंग पेयजल योजना का शुरुआत से ही विरोध हो रहा है। विरोध कर रहे मस्टगांव, पैणी, कुजासूं, सिनाऊं तल्ला, मल्ला व पल्ला, आली, कांडई, सौड़ा मंगरा, गडोना, खन्नी, बिनगड़ आदि गांवों के ग्रामीणों के साथ शनिवार को एसडीएम राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक हुई। तहसील सभागार में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि हर घर जल-हर घर नल योजना से उनके गांवों में कनेक्शन तो दिए गए हैं लेकिन पानी का संकट गंभीर होता जा रहा है। इसलिए उन्हें जिलासू पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ा जाए। जल निगम के सहायक अभियंता तान सिंह टोलिया और अवर अभियंता प्रशांत रतूड़ी ने कहा कि योजना की डीपीआर सिर्फ शहरी क्षेत्र पोखरी के लिए स्वीकृत है, इसलिए इसमें ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जा सकता। इस पर ग्रामीण भड़क गए और कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे अपने क्षेत्र से पेयजल लाइन नहीं बिछने देंगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन बैठक बेनतीजा रही। एसडीएम ने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को आपसी तालमेल से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जल संस्थान के जगदीश पंवार, जेई मनमोहन सिंह राणा, रजिस्ट्रार कानूनगो दलवीर नेगी, ग्राम प्रधान बिनगढ़ ममता चौहान, विमला देवी, संतोषी देवी, मधु देवी, सतीश सिंह, शोभा देवी, उमेद सिंह, पंकज सिंह, प्रह्लाद बर्त्वाल, महिपाल, दर्शन नेगी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


शासन स्तर पर उठाएंगे ये मामला
- बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि जल निगम के कार्यों में घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी बैठकों में नहीं आते और जल निगम के अधिशासी अभियंता फोन तक नहीं उठाते। वह इस मामले में जिलाधिकारी और शासन स्तर पर वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को ग्रामीण इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। संवाद

-
लोनिवि ने तोड़ी पाइपलाइन
- सिनाऊं के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क सुधारीकरण के दौरान लोनिवि ने विनायकधार से उड़ामांडा तक उनके गांव की पेयजल लाइन तोड़ दी लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया। ऐसे में पोखरी पेयजल लाइन के टैंक से उन्हें आपूर्ति की जा रही है। संवाद

स्रोत पर पर्याप्त पानी फिर भी 10 दिनों से संकट
कड़ाके की ठंड में भी डुंगरी गांव में 95 परिवार पानी के लिए तरसे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के डुंगरी गांव में 95 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव के पेयजल स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद पिछले दस दिनों से पेयजल योजना पर पानी की सुचारु सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में ग्रामीण गदेरे का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन की योजना सभी गांवों में संचालित हो रही है लेकिन डुंगरी गांव में ठंड के बावजूद ग्रामीण पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

डुंगरी गांव के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर पेयजल स्रोत से पानी की सप्लाई होती है। मगर दस दिनों से गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। दीपक सिंह, रिपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह कठैत, दिनेश सिंह, दर्शन सिंह झिंक्वाण, नरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि गांव में पानी की सप्लाई ठप पड़ने से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव में लगभग 95 परिवार रहते हैं। प्रधान रवि झिक्वाण का कहना है कि पानी की समुचित आपूर्ति के लिए योजना का रख-रखाव किया जाएगा। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अरुण गुप्ता ने कहा कि गांव में पानी की समस्या की जानकारी लेकर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें