फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बदरीनाथ स्थित भगवान आदि केदारेश्वर एवं शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Sat, 22 Nov 2025 06:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया जारी है। आज शनिवार को दूसरे दिन आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद किए गए।

 
विज्ञापन
शीतकाल के लिए बंद हुए कपाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रियाओं के तहत दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर में स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिए गए। इसी के साथ आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए।

शनिवार को आदि केदारेश्वर मंदिर में कपाट बंद होने से पूर्व बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान आदि केदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया और आरती उतारी। इसके बाद विधि-विधान से मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: दूसरे राज्यों से शादी कर उत्तराखंड आईं बेटियों को लाने होंगे कागज, जल्द शुरू होने जा रहा है एसआईआर
विज्ञापन


अब पंच पूजाओं के तीसरे दिन रविवार को बदरीनाथ मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें