फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भनेरपाणी में हाईवे के चौड़ीकरण का काम हुआ पूरा

Sat, 04 May 2024 08:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पागलनाला में हटाया जा रहा मलबा, यात्रा से पूर्व हाईवे की सेहत सुधारने में जुटी कार्यदायी संस्थाएं
विज्ञापन

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) और बीआरओ की ओर से बदरीनाथ हाईवे के संकरे स्थानों पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पीपलकोटी के समीप भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में अतिरिक्त कटिंग कर हाईवे के चौड़ीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही गडोरा में भी मलबे का निस्तारण किया जा रहा है।
बिरही चाड़ा, छिनका, पागलनाला, बेलाकूची और गुलाबकोटी में स्थित अभी भी खतरनाक बनी हुई है। यहां वाहनों की आवाजाही अभी भी वनवे सिस्टम से हो रही है। हेलंग से जोशीमठ के बीच झड़कुला में मोटर पुल का निर्माण होने से हाईवे बदहाल स्थिति में है। यहां बीआरओ की ओर से मिट्टी का भरान किया जा रहा है। सेलंग में हाईवे पर डामरीकरण होनेे से वाहनों की आवाजाही सुगम हो गई है। लंगसी, पाखी और जोगीधारा के पास भी हाईवे पर डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया तो यात्रा से पहले हाईवे को हेलंग तक पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाएगा। पीपलकोटी में भी हाईवे को दुरुस्त कर दिया गया है। साथ ही पागलनाला में हाईवे किनारे जमा मामले का निस्तारण किया जा रहा है। हाईवे को चौड़ा किया जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें