फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेपड़ों गांव में मां नंदा का भव्य स्वागत

विज्ञापन
सूना गांव से चेपड़ों जाती मां नंदा की डोली। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
आस्था एवं लोक संस्कृति की प्रतीक मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा सूना गांव के बाद अपने आठवें पड़ाव चेपड़ों गांव पहुंची। जहां पर थोकदारों के चौक में देवी की डोली विराजमान हुई। मां नंदा चेपड़ों के थोकदारों की कुल देवी भी हैं। इसलिए यहां पर मां नंदा राजराजेश्वरी का भव्य स्वागत होता है।
विज्ञापन

चेपड़ों पहुंचने पर देवी के पश्वा खिलाप सिंह ने देवी नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने मां नंदा को स्थानीय अनाजों और फलों का भोग लगाया साथ ही शृंगार सामग्री भेंट की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, पृथ्वी सिंह रावत, गंगा दत्त, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें