फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गढ़वाल व कुमाऊं विवि करेगा ‘स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा का आयोजन’

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर और कुमाऊं विवि नैनीताल के स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून व मैती संस्था की ओर से ‘स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दोनों विवि के प्रतिनिधि एक दूसरे के परिसर में पहुंचकर 50-50 पेड़ उपहार में भेंट करेंगे तथा पौधरोपण भी करेंगे। साथ ही एक सेमिनार भी होगा।
विज्ञापन




गैरसैंण के जीएमवीएन अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में मैती संस्था के संस्थापक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि यह यात्रा हमारी हिमालयी संस्कृति, बोली-भाषा, परंपराओं के प्रति भी जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। इस यात्रा में मोटे अनाजों के प्रति जागरूकता जगाने के लिए दोनों विवि एक दूसरे को सौगात के रूप में मोटे अनाजों से बने कलेऊ भी भेंट करेंगे। बाराहनाजा खाजा और अरसे, रोटन भी बांटे जाएंगे। यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि जल प्रदूषण के प्रति भी जागरूकता के लिए एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की उमंग इकाई गंगाजल कलश में लेकर नैनीताल सरोवर में जल अभिषेक करेंगे साथ ही नैनीताल की समस्त झीलों का जल श्रीनगर लाकर गंगा में विसर्जित किया जाएगा। दोनों विश्वविद्यालयों में जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय मुद्दों पर यूकाॅस्ट की ओर से सेमिनार भी होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें