फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गौचर के अभिषेक राणा बने वैज्ञानिक

Wed, 10 Jan 2024 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
वैज्ञानिक पद पर चयनित हुए अभिषेक राणा ।
विज्ञापन
गौचर। प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा गौचर से ग्रहण करने वाले मेधावी छात्र अभिषेक राणा का चयन मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एवं अनुसंधान संस्थान चेन्नई में वैज्ञानिक पद पर हुआ है। उन्होंने इस कामयाबी से चमोली और रुद्रप्रयाग दोनों जिलों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले के बीना गांव के रहने वाले अभिषेक राणा का परिवार वर्तमान में गौचर में रहता है। अभिषेक ने प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा गौचर से ग्रहण की। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर गौचर से पांचवीं तथा केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट किया। इसके बाद घुड़दौड़ी पौड़ी इंजीनियरिंग काॅलेज से बीटेक किया और रेलवे में नियुक्ति मिली। उन्होंने तीन साल तक बतौर इंजीनियर कोल इंडिया विलासपुर में नौकरी की। अब वह आईआईटी बनारस से एमटेक कर रहे हैं। अब उनका चयन चेन्नई में वैज्ञानिक पद पर हुआ है। अभिषेक के पिता लक्ष्मण सिंह राणा जीआईसी रुद्रप्रयाग से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि माता मनोरमा राणा भी शिक्षिका हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें