फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदानगर में भव्य जलकलश यात्रा के साथ गणेश उत्सव का आगाज

Tue, 19 Sep 2023 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंच पर गणेश की मूर्ति की स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी

नंदानगर। भव्य जलकलश यात्रा के साथ नंदानगर पुराना बाजार में गणेश उत्सव का आगाज हुआ। विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को मंच पर स्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों के गणपति बप्पा मोर्या... के जयकारों से पंडाल गुंजायमान हो उठा। नंदानगर में पिछले चार साल से स्थानीय लोग प्रतिवर्ष गणेश उत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं।
मंगलवार को पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे बैंड धुन के साथ जल कलश यात्रा बैंड बाजार से आयोजन स्थल तक निकाली गई। इसके बाद आचार्य ब्राह्मणों ने संकल्प पूजा के बाद पंडाल में गणेश मूर्ति स्थापित की। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। दोपहर बाद मंडली ने भजन-कीर्तन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। आयोजक लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि 28 सितंबर को चुफलागाड और नंदाकिनी नदी के संगम पर मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, नंदन सिंह रावत, प्रकाश मेंदोली के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय गणेश महोत्सव

देवप्रयाग। रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग में भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई। इस मौके पर श्री गंगा रघुनाथ सेवा समिति ने पूजा-अर्चना के साथ प्राचीन पत्थर की छतरी में भगवान गणेश को भव्य आसन पर विराजमान किया गया है। पंडित सुभाष मिश्रा व शंकर पांडे ने गणेश की पूजा की। उत्तम भट्ट, सुभाष ध्यानी, लक्की भट्ट, गगन कोठियाल, आदित्य डंगवाल आदि ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर भगवान गणेश का पूजन किया। श्री गंगा रघुनाथ सेवा समिति की ओर से 21 सितंबर को संगम स्थल पर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान श्री रघुनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी समीर पंचपुरी सहित तीर्थपुरोहित समाज के लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें