आदिबदरी। चांदपुर गौरव सेनानी संगठन ने रामलीला मैदान में अपना 17वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में युद्ध में वीरता पुरस्कार पाने वाले वीरों के परिवारों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। उद्घाटन करते हुए पूर्व कैप्टन गैंणा सिंह ने कहा सैनिक वीरता का ही नहीं सेवा संघर्ष और त्याग का प्रतीक है।
संगठन के अध्यक्ष यशपाल कठैत ने परम वीर चक्र, वीर चक्र, कीर्ति चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करने वाले वीरों के परिवारों के सम्मान में बीर स्तुति गान गाया। संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर परिवारजनों को सम्मानित किसा। समारोह में पूर्व अध्यक्ष दयाल रावत ने संगठन के विगत वर्ष की कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि यूथ फाउंडेशन के पूर्व कैप्टन विक्रम चौधरी व पूर्व सूबेदार मेजर यशवंत रावत ने भी जानकारी दी। समारोह में संगठन के संस्थापक नरेंद्र चाकर, सचिव यशवंत भंडारी, कोषाध्यक्ष नंदा सिंह, गंगा रावत, बलवंत खोलिया, वीरेंद्र चौधरी थे। संवाद